फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कोड पूछ खाते से 50 हजार उड़ाए

Tue, 22 Dec 2015 10:57 PM IST
Jhonabad
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम खाता रिन्यू करने के बहाने ठगों ने फौजी की पत्नी से फोन पर एटीएम का कोड मालूम कर लिया और 50 हजार रुपये उड़ा दिए। महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी सुखदेव सेना में हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती पटना में है। फौजी की पत्नी कुसुमा देवी गांव में ही रहती हैं। सोमवार शाम करीब तीन बजे किसी ने उसके मोबाइल पर कॉल कर खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए एटीएम खाता रिन्यू करने की जानकारी दी और इसके बहाने एटीएम कोड हासिल कर लिया। फोन करने वाले ने महिला को चार दिन तक खाता संचालित न करने की भी हिदायत दी। लेकिन महिला के कोड बताने के कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर 49,999 रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। सुबह उसने बैंक पहुंचकर इसकी जानकारी की तो पता चला कि उसके खाते से धनराशि निकाली जा रही है। खुद के साथ हुई धोखाधड़ी की तहरीर महिला ने पुलिस को दी है, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें