फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने पुलिस पर  झोंका फायर, दो गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
गोकशी। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
सपा की झंडा लगी गाड़ी सफारी गाड़ी से गोवंशीय पशुओं को ले जा तस्करों ने पुलिस के रोकने पर फायर कर दिया। घेराबंदी के बाद पुलिस ने गाड़ी से चार पशुओं को बरामद कर दो तस्करों का गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के साथ धारा 370 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आसाम चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह भदौरिया शनिवार रात गश्त पर थे। इस बीच मुखबिर ने उन्हें सफारी गाड़ी से गोवंशीय पशुओं के आने की सूचना मिली। इस सूचना पर उन्होंने अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान सफारी गाड़ी के पहुंचने पर जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा दिया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पहले से अलर्ट पुलिस की आगे खड़ी टीम ने गाड़ी को घेर कर रोक लिया। पुलिस ने गाड़ी और उसके चालक सहित दो लोगों को कब्जे में लेकर गाड़ी की तलाशी ली तो पिछली सीट खोलकर चार प्रतिबंधित पशुओं को लादा गया था। पूछताछ में पशु तस्करों ने अपने नाम दानिश उर्फ जावेद पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला चमरान थाना कैमरी रामपुर और दूसरे ने देवेंद्र गोस्वामी पुत्र रामकिशोर मोहल्ला मदनखेड़ा निगाही लखनऊ बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के साथ ही पुलिस पर जानलेवा हमले करने के आरोप में धारा 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर किया है। चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि पशुओं को गौशाला भेजकर दोनों तस्करों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।

गाड़ी पर वीआईपी लिखा था, लगा था सपा का झंडा
पशु तस्करी में पकड़ी गई सफारी गाड़ी को देख जल्दी कोई भी इसे रोकने का प्रयास नहीं करता। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गाड़ी पर वीआईपी लिख रखा है साथ सपा का झंडा भी लगा रखा है।
विज्ञापन


गाड़ी पर अंकित थे डबल नंबर
पशु तस्करों से कब्जे में लगी गई वीआईपी लिखी गाड़ी का नंबर भी वीआईपी है। इस पर पहली प्लेट पर यूए06 5556 नंबर अंकित था, लेकिन तस्करों ने पूछताछ में इसका असली नंबर पुलिस को बताया जो यूए06जी 5555 है। सूत्रों की मानें तो यह गाड़ी शहर में अक्सर देखी जाती है।

गोवंशीय पशु सहित एक धरा
बरखेड़ा। पुलिस ने गोवंशीय पशु सहित एक कसाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि उसके साथी फरार हो गए। एसओ ओम हरि बाजपेयी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चौकी जिरौनिया इंचार्ज माधव सिंह बिष्ट ने ग्राम ज्योरहा कल्यानपुर के समीप खमरिया पंडरी निवासी गिरधारी को वध के लिए ले जाते समय एक गोवंशीय पशु सहित पकड़ लिया, जबकि उसके साथी गांव निवासी नवी अहमद व पप्पू फरार हो गए। एसओ ने बताया कि चौकी इंचार्ज की ओर से तीनों के विरूद्ध गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें