फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के मांस के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2015 07:50 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित पशु का वध कर बाइक से लाए जा रहे मांस के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो आरोपी पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि गांव गहलुइया से प्रतिबंधित पशुओं का वध कर बाइकों पर लाद कर लाए जा रहे मांस की सूचना मिली थी। इस पर आसाम हाइवे पर रुरिया मोड़ पर घेराबंदी की गई। बाइक पर मांस लादकर आ रहे शेरपुरकलां निवासी निजाम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से डेढ़ क्विंटल मांस बरामद हुआ।
दरोगा पुष्कर सिंह ने बताया कि मौके से दूसरी बाइक पर आ रहे निजाम के दो साथी नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी परवेज और गांव गहलुइया निवासी महताब बाइक से भाग निकले। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरामद मांस की जांच पशु चिकित्सक से कराया गया। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी निजाम के खिलाफ प्रतिबंधित पशु वध के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। जिसमें निजाम फरार चल रहा था। परवेज और महताब के खिलाफ भी पशु वध के मुकदमे हैं। अब तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें