गांव पिपरिया दुलई में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने फांसी लगाकर जबकि उसकी प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना दिए बगैर दोनों का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामला गांव में चर्चा का विषय बना रहा।
गांव पिपरिया दुलई में लोहर जाति से ताल्लुक रखने वाले एक बीस वर्षीय युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक लगने पर दोनों के परिवार वालों में पाबंदी लगानी शुरू कर दी। बताते है कि इससे क्षुब्ध होकर युवक ने शनिवार रात को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी देर रात युवती को होने पर उसने जहर खाकर आत्म हत्या कर ली। मामला गांव में चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि पुलिस को सूचना दिए बगैर रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल के आत्महत्या की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।