फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता होने पर पुलिस ने ठग जीशान को छोड़ा

Wed, 28 Sep 2016 11:30 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को एसडीएम बताकर अमरोहा के युवक से नौकरी के नाम पर आठ लाख रुपये ठगने के आरोपी जीशान अंसारी को पुलिस ने छोड़ दिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने उससे समझौता कर लिया है। 
विज्ञापन

अमरोहा जिले के बहरायू कस्बा निवासी आसिफ चौधरी ने पिछले दिनों मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी जीशान अंसारी के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें जीशान पर खुद को एसडीएम बताकर लेखपाल की नौकरी लगवाने के नाम पर आसिफ से आठ लाख रुपये ठगने का आरोप था। चार दिन पहले पीड़ित पक्ष ने ही जीशान को बरेली के कर्मपुर चौधरी इलाके के एक मकान से पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया था। पूछताछ में जीशान ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया था।
 इसके बाद कोतवाली में ही दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चलती रही। पुलिस ने भी कार्रवाई टालकर जीशान को समझौता करने के लिए भरपूर वक्त दिया। इसके बाद जल्द रुपये लौटाने का वादा करने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और पुलिस ने जीशान को छोड़ दिया। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई से इंकार कर दिया है इसलिए जीशान को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें