फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद सीएचसी में महिला की मौत, हंगामा

Thu, 21 Jan 2016 10:40 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में डिलीवरी के कुछ देर बाद गांव ढक्काचांट निवासी रामकुमार की पत्नी पुष्पा देवी की मौत हो गई। पुष्पा की मौत पर व्यापारी नेता हाजी लाडले और बसपा नेता मुनेंद्र पाल सागर के नेतृत्व में लोगों ने हंगामा कर सीएचसी अधीक्षक का घेराव कर खरीखोटी सुनाई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा के चलते गांव ढक्काचांट निवासी रामकुमार की 35 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी को सीएचसी में बृहस्पतिवार को अपराह्न भर्ती कराया गया था। पुत्र को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी पर व्यापारी नेता हाजी लाडले और बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर के नेतृत्व मेें सीएचसी पहुंचे लोगों ने हंगामा कर सीएचसी अधीक्षक का घेराव किया। हंगामा कर रहे लोगों ने डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत होने का आरोप लगाया। मृतका के देवर जगतपाल ने बताया कि अचानक उसकी भाभी की हालत खराब होने पर उसने स्टाफ नर्स और डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। उसे इधर-उधर जाने की बात कहकर टरकाया जाता रहा। इस दौरान उसकी भाभी की मौत हो गई। अगर डॉक्टर लापरवाही नहीं करते तब उसकी भाभी की मौत नहीं होती। भारी हंगामा पर डिलीवरी करने वाली स्टाफ नर्स को मौके पर बुलाया गया। स्टाफ नर्स ने सामान्य डिलीवरी होने की जानकारी दी। हंगामा कर रहे लोगों ने भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी दी। उधर, मृतका के पति रामकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर नर्सों पर प्रसव के बदले दो हजार रुपये मांगने और रुपये न देने पर लापरवाही से पत्नी की मौत होने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर पर पुष्पा के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है।

महिला को सामान्य डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद  महिला को वार्ड मेें शिफ्ट कर दिया गया। उसने इसके बाद चाय पी और बिस्कुट भी खाया है। लापरवाही से नहीं महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
विज्ञापन

- डॉ.  रविंद्र सिंह, अधीक्षक सीएचसी

रामकुमार की तहरीर पर उसकी पत्नी पुष्पा के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है। पूरे मामले की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जा रही है, ताकि पैनल आदि से महिला का पोस्टमार्टम हो सके।  
विज्ञापन

- शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें