फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो खाई में पलटी, चालक की मौत

Tue, 10 Feb 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत शहर के मोहल्ला फीलखाना निवासी रवि यादव रविवार की देर शाम स्कार्पियों लेकर पूरनपुर की ओर जा रहा था। माला नदी के निकट मोड़ पर स्कार्पियो अमयिंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। जिससे चालक रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में फंसे चालक को बमुश्किल बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर उसके घर वाले भी जिला अस्पताल पहुंचे। इसी बीच रवि यादव ने दम तोड़ दिया। रवि की मौत होने से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। सुनगढ़ी पुलिस ने सड़क हादसे में मारे गए गांव इस्लामनगर नौगवां पकड़िया निवासी ताहिर के मामले में उसके पिता हसन शाह की ओर से बाइक चालक अमजद पता अज्ञात के खिलाफ तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के पिता हसन ने बताया कि उसका पुत्र 11 नवंबर 14 को साइकिल से ईंट भट्ठे पर जा रहा था। डिग्री कॉलेज चौराहा पर पीछे से अमजद ने बाइक से टक्कर मार दी। इलाज के दौरान 24 नवंबर को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें