फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस पेड़ से टकराई, चार घायल

Thu, 24 Sep 2015 11:24 PM IST
पीलीभीत/ जराकोठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपैडिहा से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस नीलगाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार नेपाल के दो यात्री और चालक, परिचालक घायल हो गए। चारो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

हादसा बुधवार रात करीब दो बजे हुआ। चालक ऋशिकेश निवासी राकेश ने बताया कि वह रूपैडिहा से बस लेकर हरिद्वार जा रहा था। जरा पुलिस चौकी के पास अचानक हाइवे पर दो नीलगाय आ गईं, जिन्हें बचाने की कोशिश में बस अनियंत्रित होकर रोड से नीचे जाकर पेड़ से टकरा गई। इससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार नेपाल निवासी दिल बहादुर और मिनबहादुर हादसे से करीब आधा घंटे पहले ही अगली सीट से उठकर पीछे जाकर सीट पर लेट गए थे। इससे दोनों की जान तो बच गई, लेकिन घायल हो गए। दोनों हरिद्वार जा रहे थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर बस चालक, फर्रुखाबाद निवासी परिचालक बिकल सिंह और दोनों नेपाली यात्रियों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां डॉक्टरों ने चारों को प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें