शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल मार्ग पर मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर एक बोलेरो आ
रही ट्रेन से जा टकरा गई। इसमें बोलेरो में सवार तीन लोग घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना गुरुवार को
बीसलपुर से करीब तीन किलोमीटर पहले स्थित कासिमपुरा मानव रहित रेलवे
क्रासिंग पर हुई। ट्रेन चालक रविंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार अपराह्न
करीब तीन बजे वह ट्रेन संख्या 52230 लेकर बीसलपुर की ओर जा रहा था।
कासिमपुरा मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर एक बोलेरो अचानक सामने आ गई।
इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद ट्रेन बोलेरो की टक्कर हो गई। इससे बोलेरो
करीब दस मीटर दूर जा गिरी। घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी।
बोलेरो
में सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरा करोड़ निवासी मुकेश कुमार, उनकी मां
कृष्णा देवी और चालक पीलीभीत के मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी विवेक
कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती
कराया गया है। टक्कर में बोलेरो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
000
घटना से सहमे यात्री
अचानक
हुई घटना से रेलयात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के जानकारी के बाद तमाम
यात्री घटनास्थल पर जा पहुंचे। घायलों के जाने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य
को रवाना हुई। इसके चलते ट्रेन करीब पौन घंटा देरी से रवाना हो सकी।
000
एडीआरएम ने पहुंचकर शुरू की जांच
घटना
की जानकारी कंट्रोल द्वारा इज्जतनगर मंडल कार्यालय को दी गई। जिस पर
एडीआरएम सोमेश कुमार, डीएमओ अजय कुमार यादव, आरपीएफ कमाडेंट एसकेएस राठौर व
तकनीकी विभाग के तमाम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
0000
सीनियर
सेक्शन इंजीयिर रेल पथ की ओर से बोलेरो चालक के खिलाफ घटना की तहरीर दी गई
थी। चालक के खिलाफ मामला पंजीकृत कर बोलेरो को कब्जे में लिया गया है।
- राकेश मीणा, प्रभारी, आरपीएफ