फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी कार, चालक की मौत, छह लोग घायल

Tue, 26 May 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना सोमवार रात असम हाइवे पर खमरिया तिराहा से आगे एक ढाबा के पास हुई। लखीमपुर के मोतीनगर निवासी राकेश कुमार, उनकी पत्नी अनीता देवी, बेटी 15 वर्षीय पोछू, विमल गुप्ता, विमल की पत्नी मीनाक्षी सहित सात लोग कार से हरिद्वार से घर लौट रहे थे। गाड़ी गोला के दतेली नगरा सलेमपुर निवासी 50 वर्षीय रियाजुद्दीन चला रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ढाबेे के पास कार के आगे लहराते हुए चल रहे ट्रक में कार घुस गई। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। सीएचसी के अधीक्षक डा. रविंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल लाया गया कार चालक मृत था। अन्य लोगों के हल्की चोटें थीं। इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। पुलिस ने कार चालक के भाई सिराजुद्दीन की ओर से ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें