फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार मिलकर्मी को रौंदा, मौत

Fri, 27 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर के  मोहल्ला हबीबुल्ला शुमाली के विपिन कुमार पांडेय ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उनका भतीजा विकास पांडेय (35) पुत्र स्व. वेद प्रकाश पांडेय शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव मकसूदापुर स्थित बजाज शुगर मिल में कार्यरत था। शुक्रवार को वह बाइक से ड्यूटी जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे गांव कैंचुआ के समीप गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का उसके भतीजे के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक  ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गन्ने से भरी  ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने लाकर खड़ा कर लिया और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चाचा विपिन कुमार की ओर से पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बिखर गया घरौंदा
सड़क हादसे में हुई विकास की मौत से उसका छोटा सा घरौंदा पूरी तरह बिखर गया। दो मासूम बच्चों की परवरिश का जिम्मा उसकी पत्नी वंदना के कंधों पर आ गया है। वंदना भी कम उम्र में विधवा हो गई है। उसका रो-रो कर बुरा हाल है। वह परिवार कैसे चलाएगी यह सोच बेहोश हो जा रही है। इस हादसे से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें