फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार जताने घर  में घुसे युवक की धुनाई

Thu, 28 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो  पूरनपुर।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
घर वालों ने लगाया छेड़छाड़, युवती को जबरन साथ ले जाने के प्रयास का आरोप
युवती की मां की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का भेजा चालान
घर में घुसकर युवती से एक तरफा प्यार जताना एक युवक को मंहगा पड़ गया। घर वालों ने छेड़छाड़ और युवती को जबरन चाकू के बल पर ले जाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवती की मां की ओर से बरेली महानगर कॉलोनी निवासी अभी पांडेय के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। 
घटना बुधवार शाम की है। पीलीभीत के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी एक महिला नगर के एक मोहल्ला में अपनी पुत्री के साथ रिश्तेदारी में आई थी। आरोप है कि बुधवार की शाम को महानगर कॉलोनी बरेली निवासी अभी पांडेय उसकी रिश्तेदार के घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि आरोपी युवक चाकू के बल पर युवती को जबरन ले जाने का प्रयास किया। शोर-शराबा पर परिवार के सदस्यों ने कुछ लोगों के सहयोग से आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवती की मां की ओर से अभी पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वूमेन पावर, जिला महिला हेल्पलाइन पर भी लगाई थी गुहार, नहीं मिली मदद
पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी अभी पांडेय करीब एक साल से मोबाइल पर कॉल कर उसे परेशान करता था। पहले तो वह समाज में बदनामी के डर से चुप रही। कई बार आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी भी दी, लेकिन आरोपी नहीं माना। जिस पर उन्होंने 15 दिन पहवे वूमेन पावर हेल्प लाइन 1090 पर कॉल की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन दिन पहले जिले की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हेल्पलाइन से उन्हें न तो कोई कंपलेंट नंबर दिया गया और न ही कोई कार्रवाई की गई।  दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी इससे पहले भी युवती के मोबाइल पर उसे परेशान कर चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें