खेकड़ा (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर साइड लगने के कारण दो कार चालकों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों ने पाठशाला चौकी पर एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
मंगलवार की शाम करीब चार बजे शामली निवासी जितेंद्र अपने दोस्त धीरज के साथ दिल्ली अपनी रिश्तेदारी में मिलने जा रहा था। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील से आगे पहुंचा तभी पीछे से आ रही कार ने ओवर टेक करते समय जितेंद्र की कार में साइड मार दी। साइड लगने पर दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसी को लेकर शामली निवासी जितेंद्र की अन्य कार चालक के साथ मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों कार चालकों में लात घूंसे चले। दोनों ही एक दूसरे की गलती बता रहे थे। दोनों घायलों ने पुलिस चौकी में एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी। देर रात कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास में जुटे रहे।