फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइक सवार नहर में गिरे, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर लौट रहे एक बाइक सवार तीन युवक बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर खदनिया बाबा देवस्थल के पास सामने से आ रहे वाहन की लाइट पड़ने के बाद अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरे। हादसे में बाइक चला रहे दुल्हन के ममेरे भाई पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलंदपुर अशोक गांव निवासी 18 वर्षीय जितिन पुत्र अर्जुन और फुुफेरा भाई बिलसंडा क्षेत्र के नौगवां संतोष गांव निवासी 15 वर्षीय कुलदीप पुत्र सुरेश की मौत हो गई। जबकि तीसरा साथी 20 वर्षीय अनितेश पुत्र उदय प्रताप घायल हो गया। बिलसंडा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। कार्रवाई से इंकार करने पर शवों को पंचनामा भरकर बिना पोस्टमार्टम कराए पुलिस ने परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। ट्रिपल राइडिंग करते वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के घुंघचईया गांव के पूर्व प्रधान ख्यालीराम की बेटी देवंती देवी की शनिवार रात शादी थी। इसका कार्यक्रम कस्बा बिलसंडा के एक बारात घर में आयोजित किया गया। शादी में शामिल होने के लिए आए दुल्हन का ममेरा भाई कुलदीप, फुफेरा भाई जितिन और अनितेश आधी रात के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर नौगवां संतोष गांव जाने को रवाना हो गए। बाइक जितिन चला रहा था। बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर खदनिया बाबा देवस्थल के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे किसी वाहन की लाइट आंखों पर पड़ते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और पास की नहर में चली गई। किसी तरह अनितेश खुद बाहर निकला और कुलदीप को भी बाहर निकाल लिया। गश्त से लौट रहे बिलसंडा थाने के दरोगा वेदपाल सिंह की नजर नहर किनारे पर पड़े अनितेश और कुलदीप पर गई। इस पर उन्होंने जीप रोक जानकारी की, तो जितिन के डूबने का पता लगा। काफी तलाश के बाद जितिन भी नहर में मिल गया। तीनों को जीप से लेकर पुलिस सीएचसी पहुंची। यहां जितिन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही कुलदीप को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अनितेश का इलाज कराया जा रहा है। इसकी खबर मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। काफी देर चली बातचीत के बाद परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।
हादसा किसी वाहन के टकराने से नहीं हुआ है। सामने से आ रहे वाहन की लाइट पड़ने पर बाइक अनियंत्रित होकर नहर में चली गई थी। परिवार वाले कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराना चाहते थे। इस पर पंचनामा भरकर दोनों शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। उनका पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। इसको इत्तेफाकिया में दर्ज किया जाएगा। - अतर सिंह, इंस्पेक्टर बिलसंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें