फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 40 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। एटीएम कार्ड बदलकर मोहल्ला कायस्थान निवासी नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी अनिल सक्सेना के खाते से जालसाज ने 40 हजार रुपये उड़ा लिए। कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में अनिल सक्सेना ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे वह स्टेट बैंक शाखा के बाहर लगे एटीएम से रुपये निकालने गए थे। वहां पर रखी एक मशीन में कार्ड लगाने पर एकाउंट में बैलेंस न होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने दूसरी मशीन से चेक करने का प्रयास किया। इस बीच एटीएम कार्ड नीचे गिर गया। आरोप है कि परिसर में मुंह पर कपड़ा बांधकर खड़े एक युवक व महिला ने उनका कार्ड बदल दिया और चले गए। आरोपियों के जाने के बाद जब कार्ड चेक किया तो उनको इसकी जानकारी हुई। इसकी बैंक शाखा पहुंचकर सूचना दी गई। जब तक बैंक खाते से लेनदेन पर रोक लगाई जाती, आरोपियों ने खाते से चार बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले को जांच के नाम पर टाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें