फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
बरेली ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा, नहीं कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कॉलेज रोड पर खकरा पोस्ट ऑफिस के पास हुआ था हादसा


पीलीभीत। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में शनिवार रात महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारवालों ने महिला के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला खकरा के रहने वाले चंद्र प्रकाश सक्सेना की 50 वर्षीय पत्नी कामिनी देवी शनिवार शाम करीब चार बजे घरेलू कार्य के सिलसिले में आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा की ओर जा रही थीं। इस बीच खकरा पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचते ही उनको स्कूटी सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवारवाले मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला को बरेली रेफर कर दिया गया। परिवारवाले घायल कामिनी देवी को लेकर बरेली जा रहे थे, कि रास्ते में रिठौरा के पास पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शव लेकर परिवारीजन वापस आए और दूसरे दिन रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में न तो पोस्टमार्टम कराया गया है, न ही कोई कानूनी कार्रवाई की गई है। मृतक महिला के दो बेटे और दो बेटी हैं। उधर, चंदिया हजारा के निवासी 27 वर्षीय सत्यदेव अधिकारी पुत्र शंकर अधिकारी पीलीभीत से काम निपटाकर शनिवार रात बाइक से गांव लौट रहे थे। माधोटांडा रोड पर जमुनिया के पास बाइक स्लिप हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क किनारे पड़े तारों में फंसकर उनकी गर्दन पर भी काफी चोटें आई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे यूपी 100 की गाड़ी संख्या 2084 पर तैनात कांस्टेबल चरन सिंह ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। इसके अलावा असम चौराहा पर शनिवार रात करीब नौ बजे एक 40 वर्षीय युवक नशे की हालत में पड़ा मिला। जिसको चौकी पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें