पीलीभीत/जहानाबा। किशोरी को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने के तीन घटनाओं में जहानाबाद व न्यूरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें एक इमाम पर भी किशोरी को ले जाने की मुकदमा दर्ज हुआ है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बिलई में पिछले काफी समय से बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गाव खजुआ जागीर निवासी हाफिज मोहम्मद नवी इमामत कर रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र की एक किशोरी को वह बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए। इस मामले को लेकर कई दिनों तक समझौते का प्रयास चलता रहा। अब पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर इमाम के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं किशोरी को भगा ले जाने के मामले में एक अन्य गांव के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि युवक परमवीर अपने ही गांव की 15 वर्षीय किशोरी को पिछले दिनो बहला फुसलाकर भगा ले गया था।
न्यूरिया। थाना क्षेत्र की मझोला चौकी के एक गांव की किशोरी को गांव का ही युवक भगा ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी मुन्ने अंसारी एवं उसके मामा अजीम अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।