फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक मैनेजर समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन

बकाएदार किसान के तहसील परिसर में जहरीला पदार्थ पीने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। बकाया अदा न करने पर ट्रैक्टर कुर्क होने के बाद दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव सौंधा गौटिया निवासी किसान कुलवंत सिंह के तहसील परिसर में जहरीला पदार्थ पीने के मामले में कानूनी कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने किसान की पत्नी कुलविंदर कौर से मिली तहरीर पर इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

किसान कुलवंत सिंह ने कुर्क टै्क्टर न छोड़े जाने से क्षुब्ध होकर 25 अगस्त को तहसील परिसर में जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उनका इलाज बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। उनकी पत्नी कुलविंदर कौर ने सोमवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पति कुलवंत ने चार वर्ष पूर्व इंडियन बैंक पीलीभीत से दो लाख रुपये का लोन लिया था। शाखा प्रबंधक और लोन दिलवाने वाले लोगों ने कुलवंत सिंह से सादे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए थे। बाद में उन लोगों ने कागजातों में साढ़े आठ लाख रुपये का ऋण निकाल लिया। अब ये ऋण बढ़कर 10 लाख रुपये हो गया है। कोतवाल माधो सिंह विष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर इंडियन बैक पीलीभीत के मैनेजर, ऋण दिलवाने वाले कथित दलाल थाना गजरौला क्षेत्र के पौर खास निवासी सतनाम सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ सीटू, मुनेंद्र पाल सिंह, अधिवक्ता रविंद्र पाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य क़ृष्णा अधिकारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने किसान के घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी जुटाई। इसमें लोन दिलाए जाने के वक्त हुई जालसाजी से लेकर जहरीला पदार्थ पीने की घटना के दौरान प्रशासनिक मशीनरी की ओर से की गई कार्रवाई को बारीकी से जाना। भाकपा माले ने अपनी तरफ से पूरे मामले की एक रिपोर्ट भी तैयार की है। किसान के घर मुलाकात करने वालों में जिला सचिव देवाशीष राय, किसान महासभा के सह संयोजक बाबूराम वर्मा, किशनलाल एडवोकेट, धर्मेंद्र पांडे, नत्थूलाल, लालता प्रसाद आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें