फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल मालिक से लूटे गए 6.55 लाख बरामद, दो पकड़े

Sat, 23 Jul 2016 12:09 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लोर मिल मालिक से सात लाख की लूट करने वाले पुराने नौकर को सुनगढ़ी पुलिस ने धर दबोचा है। इस दौरान घटना के बाद आरोपी की मदद करने वाला उसका दोस्त भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 6.55 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस के गुडवर्क का सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। 
विज्ञापन

मोहल्ला पुरानागंज निवासी फ्लोर मिल स्वामी घनश्याम अग्रवाल से 16 जुलाई को उनका पुराना नौकर मिल में घुसकर तमंचे के बल पर सात लाख रुपये की नगदी लूट कर ले गया था। घटना की गौहनिया निवासी अनिल मौर्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस धरपकड़ में जुट गई थी। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अनिल मौर्य चार पहिया वाहन से अपने दोस्त बरेली जिले के सुभाषनगर निवासी सतेंद्र सिंह चौहान के साथ पीलीभीत पहुंच रहा है। जिस पर इंस्पेक्टर अतुल प्रधान, एसएसआई मनोज कुमार त्यागी, आसाम चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह भदौरिया, एसआई देवेंद्र सिंह, माजिद अली, कांस्टेबल अमित कुमार, उमेद कुमार ने ईदगाह रोड पर करबला के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक कार को रोक दोनों धर लिए गए। कार की तलाशी लेने पर एक 315 बोर तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू, एक मोबाइल और बैग में लूटे गए सात लाख में से 6.55 लाख बरामद हुए। दोनों को पकड़कर पुलिस थाने लाई। पूछताछ के बाद सीओ सिटी के निर्देशन में घटना का खुलासा किया गया है। इस दौरान मुकदमे के वादी मिल मालिक घनश्याम अग्रवाल भी मौजूद रहे। 

रिटायर्ड दरोगा का बेटा है सतेंद्र
आरोपी अनिल के साथ उसकी मदद करते पकड़ा गया बरेली के सुभाषनगर का रहने वाला सतेंद्र सिंह चौहान रिटायर्ड दरोगा का बेटा है। यही नहीं उसके ऊपर हत्या के दो मुकदमे भी हैं। जिनमें कोर्ट में चार्जशीट भी बरेली पुलिस लगा चुकी है। 
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए रिश्तेदार, दोस्तों को छोड़ा
घटना के बाद से सुरागरसी के लिए सुनगढ़ी पुलिस की हिरासत में चल रहे रिश्तेदार, दोस्तों को भी राहत मिली। आरोपी के मिलने पर और घटना में उनकी संलिप्तता न पाए जाने पर पुलिस ने सभी को छोड़ दिया है। 

बरेली में दोस्त के घर रख दी थी लूटी रकम
घटना को आरोपी अनिल ने अकेले ही अंजाम दिया था। नौकरी पर वापसी न करने पर वह मिल मालिक से नाराज था। इसी में उसने ऐसा कर दिया। लूटपाट करने के बाद वह शहर में दोस्तों के पास गया। बरखेड़ा में रिश्तेदारों के घर रुका, लेकिन किसी को लूट की भनक नहीं लगने दी। दूसरे दिन बरेली जाकर लूटे गए रुपये दूसरे आरोपी के तौर पर सामने आए रिटायर्ड दरोगा के पुत्र सतेंद्र के पास रख दिए थे। बताते हैं कि शुक्रवार को अनिल कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पकड़ा गया। 
000
मिल मालिक से लूट के आरोपी व उसके मददगार को पकड़ा गया है। लूटे गए 6.55 रुपये भी बरामद हो गए हैं। एसपी की ओर से सुनगढ़ी पुलिस की टीम को पांच हजार के ईनाम की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन

- निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें