फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर एससीएसटी एक्ट और लूट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने डंडिया राझे गांव निवासी रामनिवास की ओर से कस्बे के वार्ड नंबर सात के निवासी नेमचंद, सतेंद्र और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें लूट, मारपीट और एससीएसटी एक्ट की धाराएं शामिल की गई है।
विज्ञापन

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में रामनिवास ने बताया कि 12 अक्तूबर 2018 की शाम छह बजे वह घरेलू सामान की खरीददारी करने के लिए बरखेड़ा बाजार आया था। वापस घर जाते वक्त बाजार वाली पुलिया के पास पहुंचते ही नशे की हालत में पहले से खड़े आरोपियों ने उसको रोक लिया। शराब के लिए सौ रुपये मांगने लगे। रुपये देने से इंकार करने पर आरोपियों ने मारपीट की। जेब में रखे पांच सौ रुपये लूट लिए। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई। इसी शिकायत बरखेड़ा पुलिस और एसपी से की गई, लेकिन जांच के नाम पर चक्कर लगवाए गए। बाद में कार्रवाई किए बिना ही घटना को टाल दिया गया। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी नेमचंद, सतेंद्र और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुकदमे की विवेचना सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें