फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन की गिरफ्तारी की मांग पर पीड़ित ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। धोखाधड़ी के मामले में बीसलपुर चेयरमैन नूर अहमद अंसारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित गुलाम नवी ने अपने साथियों संग मंगलवार को रामलीला मैदान पर पौन घंटे धरना दिया। एसडीएम और सीओ ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी गुलाम नवी आजाद की ओर से नवंबर 2018 में एसपी के आदेश पर चेयरमैन नूर अहमद अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप है कि चेयरमैन ने एसआरएम इंटर कॉलेज में नौकरी लगवाने का लालच देकर गुलाम नवी से 4.75 लाख रुपये ले लिए। रुपये चेयरमैन के बेटे नवी हसन अंसारी के खाते में जमा कराए गए थे। चेयरमैन की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार सुबह गुलाम नवी आजाद रामलीला मैदान जाकर धरने पर बैठ गए। उनके साथ कुुछ अन्य लोग भी थे। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम वंदना त्रिवेदी, सीओ प्रवीण मलिक, इंस्पेक्टर जेपी सिंह मौके पर गए और गुलाम नवी आजाद से बातचीत की। उन्होंने बताया कि दर्ज किए गए मुकदमे की जांच जारी है। इसमें निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, चेयरमैन ने खुद पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। खाते में जमा कराई गई रकम उन्होंने बेटे के ईंट भट्ठा के कारोबार का लेनदेन की बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें