फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवीकलां टोल पर लूट वाले गिरोह का आठवा बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे स्थित मवी कलां टोल पर छह दिन पूर्व हुई डकैती के मामले में खेकड़ा पुलिस ने आठवें फरार आरोपी अमित उर्फ पिंटू पुत्र वीर सिंह मोहल्ला अहिरान को रविवार की सुबह ग्राम बसी अंडर पास के समीप से एक तमंचा, दो कारतूस और टोल से लूटे रुपये में से 400 रुपये सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि अभियुक्त खेकड़ा थाना क्षेत्र समेत एनसीआर में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसके खिलाफ थाना खेकड़ा, थाना चांदीनगर, कोतवाली बागपत एवं एनसीआर के थानों में लूट, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, आदि धारा में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे स्थित मवी कलां टोल पर छह दिन पूर्व हुई डकैती के मामले में नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी छह आरोपियों को अवैध असलाह, तमंचे, कारतूस, डंडे, चाकू एवं उनके पास से बरामद 4500 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। घटना में शामिल गिरोह के दो आरोपी सदस्य भाग गए थे। पुलिस तभी से दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। फरार दो में से एक आरोपी पंकज ने दो दिन पहले बागपत कोर्ट में सरेंडर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें