खेकड़ा (बागपत)
ग्राम बसी मार्ग स्थित रेलवे अंडर पास के समीप निर्माणाधीन ईर्स्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की शाम करीब सात बजे निर्माण कार्य में लगा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे के ऊपर से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इससे ट्रक चालक अवनीश घायल हो गया। इससे हाइवे के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों में हड़कंप मच गया। मजदूरों ने अथक प्रयास कर चालक को ट्रक से बाहर निकाला और उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया।
मारपीट में युवक घायल
खेकड़ा। नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी विकास अपने घर के बाहर बैठा था। तभी पड़ोस का ही एक युवक वहां से गुजर रहा था। तभी दोनों युवकों में रंजिश के चलते हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें एक पक्ष का युवक विकास घायल हो गया। शोर सुनकर घायल के परिजन भी मौके पर पहुंचेे। परिजनों को अपनी तरफ आता देखकर हमलावर भाग गया। इसके बाद परिजन घायल को लेकर थाने में पहुंचे। वहां घायल ने पड़ोसी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का सीएचसी में इलाज कराया। वहां के चिकित्सकों ने घायल विकास को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।