फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, पांच लाख की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया (पीलीभीत)। किराना व्यापारी के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे में रखे सामान तक पहुंचने के बाद आग ने भीषण रूप ले लिया। जिसमें नकदी, जेवरात समेत पांच लाख कीमत का सामान जलकर खाक हो गया। शोर सुनकर जमा हुए ग्रामीणों की मदद से पीड़ित ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। हादसे को लेकर गांव में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के ग्राम ढेरम सुकटिया निवासी रहमत हुसैन की घर में ही किराना की दुकान है। इसके अलावा वह खेती भी करते हैं। मंगलवार शाम उनके मकान के एक कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चिंगारी कमरे में लगे पर्दों व अन्य सामान तक पहुंचते ही आग ने भीषण रूप ले लिया। घर पर मौजूद लोगों ने कमरे से धुआ उठता देखा। इस पर कई लोग कमरे की ओर बढ़े, जहां आग की लपटें देख चीख पुकार मच गई। परिवारीजनों के अलावा आसपास के काफी ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन काफी देर तक दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से पीड़ित ने टैंकर से पाइप लगाकर पानी डालकर बमुश्किल आग बुझाई। इसके बाद दमकल टीम मौके पर आई और नुकसान का आंकलन किया। पीड़ित ने बताया कि हादसे में कमरे में रखे 45 हजार रुपये, पांच तोला सोना, डबल बैड, कपड़े, अनाज करीब पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया है।

अगले माह दो बच्चे की है शादी, जल गया सारा सामान
हादसे में भले कोई हताहत नहीं हुआ हो, लेकिन भारी नुकसान होने के बाद व्यापारी के परिवार वाले खासा परेशानी में आ गए है। पीड़ित के पांच बच्चे दो बेटे और तीन बेटियां है। इनमें से एक बेटी यासमीन की 13 सितंबर और दूसरे दिन 14 सितंबर को बेटे मोहम्मद शाकिर की शादी होनी है। जिस कमरे में आग लगी, उसमें किराना की दुकान का सामान रखे होने के अलावा दोनों की शादी की तैयारियों को खरीदा गया काफी सामान रखा हुआ था। बेटी को दहेज में देने के लिए खरीदी गई चीजों को भी उसी कमरे में रख दिया गया था। जोकि हादसे के बाद जलकर राख हो गई है। इसको लेकर परिवारीजन परेशान है। हालांकि हर कोई उनको ढांढस बंधाने में जुटा रहा।
विज्ञापन

बैंक में शार्ट सर्किट से लगी आग, हड़कंप
गजरौला। बिठौराकलां गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बुधवार तड़के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू किया जा सका। जिसको लेकर दूसरे दिन भी बैंक में हुई घटना जानने को भीड़ लगी रही। शाखा प्रबंधक आलोक मिश्रा ने इसको लेकर बुधवार सुबह तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के मुताबिक हादसे में तीन कंप्यूटर, एक नोट काउटिंग मशीन, नोट शार्टिंग मशीन, तीन अल्ट्रा वायलेट मशीन, तीन सीसी टीवी कैरमरे, दो स्केनर, चार पंखे, दो थम्म इंप्रेशन मशीन, फर्नीचर आदि का जलकर नष्ट होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें