फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिओ मोबाइल के नाम पर ठगे 46 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल के नाम पर ठगे 46 हजार
विज्ञापन

क्रासर..
कई दिन लगवाए चक्कर, फिर आफिस कर दिया बंद
सुनगढ़ी पुलिस ने दर्ज की तीन पर नामजद रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
जिओ कंपनी के मोबाइल दिलाने के नाम पर एक युवक से जालसाजों ने 46 हजार रुपये ठग लिए। कई दिन चक्कर लगवाने के बाद मार्च माह में असम चौराहा पर बीसलपुर रोड की तरफ खोले गए कार्यालय को बंद कर चले गए। सुनगढ़ी पुलिस ने सोमवार रात मामले में तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कल्यानपुर भंत गांव निवासी रोहित मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीसलपुर रोड पर असम चौराहा के पास देशनगर मठिया वाली गली के निवासी आदित्य गोयल व उसके दो अन्य साथियों ने जिओ मोबाइल का फर्जी कार्यालय खोला था। इसका एक कार्यालय नवाबगंज बरेली के बिजौरिया में भी खोला गया। आरोपी रुपये लेकर लोगों से जिओ कंपनी के मोबाइल बुक करते रहे। इसी क्रम में उन्होंने पीड़ित से भी 46 हजार रुपये जमा कराए। कुछ दिन बाद जाकर देखा तो खोला गया आफिस बंद मिला। इसकी पाचं मार्च को सुनगढ़ी पुलिस से शिकायत की गई। इसमें दूसरे पक्ष ने खाते में रुपये जमा कराने की बात कहकर टाल दिया। जबकि आज तक कोई रुपये जमा नहीं कराए जा सके हैं, न ही मोबाइल उपलब्ध कराए गए। एसएचओ मुहम्मद कासिम ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आदित्य गोयल, नवाबगंज (बरेली) के बिजौरिया निवासी बृजपाल और प्रतिभा देवी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें