फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। दूसरी महिला के ससुराल वाले पड़ोस के एक युवक पर विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा रहे हैं।
शुक्रवार दोपहर क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के फांसी लगाकर जान देने की सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने खेकड़ा थाने में ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री को लगातार ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने पहले भी विवाहिता को मारने का प्रयास किया । विवाहिता के ससुर के अनुसार उनकी पुत्रवधू को एक पड़ोसी युवक लगातार परेशान कर रहा था। बृहस्पतिवार शाम उक्त युवक ने उसे तमंचे के बल पर डरा धमका कर अवैध संबंध बनाने का दबाव दिया, इससे वह परेशान थी। उसने मामले की जानकारी ससुराल जनों और अपने परिजनों से भी दी। शुक्रवार दोपहर वह अपने कमरे में पहुंची और कमरे का गेट बंद कर उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। संदेह होने पर जब ससुरालियों ने कमरा बंद देखा तो उन्होंने गेट खोलने का प्रयास किया। किसी तरह उन्होंने गेट खोलकर देखा तो विवाहिता फांसी के फंदे पर झूल रही थी। ससुरालियों ने पुलिस को सूचना देकर शव को नीचे उतारा। बाद में पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई, वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें