फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने के नाम पर महिला लेखपाल ने मांगी रिश्वत, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। अभी चंद दिन पहले ही एसडीएम वंदना त्रिवेदी के बरखेड़ा में एक जनसेवा केंद्र पर छापा मारा तो किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया था। जनसेवा केंद्र संचालक और उसके साथी पात्र को अपात्र और अपात्र को पात्र दर्शाकर उनसे वसूली करने की कोशिश करते पकड़े गए थे। इस मामले में एक अनुदेशक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब एक महिला लेखपाल की करतूत उजागर हुई है। सोशल साइट़्स पर एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें महिला लेखपाल किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाने के लिए प्रति व्यक्ति डेढ़-डेढ़ सौ रुपये रिश्वत मांग रही हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच नायब तहसीलदार को दी गई है। किसानों को साधने के लिए पिछले दिनों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की गई। इसके तहत किसानों को दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में हर साल छह हजार रुपये मिलेंगे। ये रकम सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी। इस योजना की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। किसानों को सूचीबद्ध कर प्रशासन उन्हें योजना का लाभ देने में जुटा है, वहीं कुछ कर्मचारी इसके नाम पर वसूली करने लगे हैं। बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ज्योराह कल्यानपुर गांव की लेखपाल नूर अफरोज का एक वीडियो सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हुआ है। इसमें बीसलपुर तहसील में आरोपी लेखपाल किसानों से सम्मान निघि का लाभ दिलाने के लिए डेढ़-डेढ़ सौ रुपये मांग करती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासनिक मशीनरी में खलबली मच गई है। अफसरों ने वीडियो का संज्ञान लेकर पहले गोपनीय तरीके से जांच कराई। इसमें प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर लेखपाल पर विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। यह भी माना जा रहा है कि सही ढंग से जांच की गई तो लेखपाल की मुसीबत बढ़ना तय है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर मामले की जानकारी मिली थी। इसको लेकर आरोपी महिला लेखपाल नूर अफरोज को निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई होगी। नायब तहसीलदार मोहम्मद असलम अंसारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। - वंदना त्रिवेदी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें