पीलीभीत। जिला प्रशासन की ओर से ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में पीलीभीत कस्तूरी महोत्सव चल रहा है। यहां बच्चों को खेल दिखाने के नाम पर ली गई दो दुकानों में ‘जुआघर’ खोल लिया गया। जहां दस रुपये में 120 रुपये जीतने का लालच देकर नंबर लगवाया जा रहा था। इसकी भनक अफसरों एसडीएम ने ‘जुआघर’ बंद करा दिया। कस्तूरी महोत्सव 25 जनवरी को शुरू हुआ था। यहां आयोजित मेले में कई सरकारी स्टॉलों के साथ कारोबारियों ने निजी दुकानें लगाई हैं। महोत्सव स्थल पर बनी दो दुकानें बच्चों को खेल दिखाने केनाम पर ली गई थीं। जहां बच्चों को खेल दिखाने के बहाने ‘जुआ’ खिलाया जा रहा था। यानी 10 रुपये का नंबर लगाकर 120 जीतने का लालच दिया जाता था। लोगों ने बच्चों को रुपये लगाते देखा तो शिकायत अफसरों तक पहुंची। रविवार को एसडीएम सौरभ दुबे ने पुलिस के साथ जाकर ‘जुआघर’ बंद करा दिया। चूंकि आयोजन जिला प्रशासन की ओर से था, इसलिए सब कुद गुपचुप तरीके से निपटा दिया गया।
नियम उल्लंघन पर की कार्रवाई
दो दुकानों की शिकायत मिली थी। इसे मौके पर चेक किया गया तो नियमों का उल्लंघन होना पाया गया। इसी आधार पर उनको बंद करवा दिया गया है। -सौरभ दुबे, एसडीएम
एसडीएम द्वारा नियमों की अनदेखी मिलने पर जो दुकानें बंद कराई गई हैं, उनकी परमीशन बच्चों को खेल खिलाने के नाम पर ली गई थी। बाद में कुछ शिकायत मिलने पर एसडीएम ने बंद करा दिया।
-डॉ. अर्चना द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट