फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार लिए 7.20 लाख रुपये हड़पे, मांगने पर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कारोबार करने के नाम पर दोस्त से उधार लिए 7.20 लाख रुपये तीन युवकों ने हड़प लिए। रुपये लौटने को कहने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गोदावरी स्टेट कॉलोनी निवासी विक्रांत मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी मोहल्ला मस्जिद पठानी निवासी खेमकरन, हरप्रसाद और हरीश गंगवार की आपस में दोस्ती थी। तीनों ने चिकन कार्नर और फाइनेंस कंपनी का कार्यालय खोलने के नाम पर 7.20 लाख रुपये विक्रांत से उधार लिए थे। उधार ली रकम पांच जनवरी 2019 को लौटाने का वायदा किया थ। तय समय पर रकम न मिलने पर विक्रांत तकादा किया, जिस पर आरोपी टालते रहे। उधके ज्यादा करने पर आरोपी धमकी देने लगे। परेशान होकर विक्रांत ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर कोतवाली केपी सिंह ने बताया कि आरोपी खेमकरन, हरप्रसाद और हरीश के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें