फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनगढ़ी में सड़कों पर गुंडई, तोड़फोड़ और लूटपाट

विज्ञापन
मारपीट में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैस चौराहा पिकेट प्वाइंट के सौ मीटर दायरे में हुई वारदातें
विज्ञापन

एक मामले में पुलिस के तमाशबीन बने रहने का आरोप

पीलीभीत। पुलिस अधिकारियों के पुख्ता बंदोबस्त के दावे बुधवार रात नौ से साढ़े 11 बजे के बीच सुनगढ़ी क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड पर हुई दो मारपीट की घटनाओं से हवा हवाई साबित हो गए। नशे में धुत दबंगों द्वारा गैस चौराहा पिकेट प्वाइंट के सौ मीटर के दायरे में जमकर गुंडई की गई। मिठाई व्यापारी से मारपीट कर दुकान के सामान में तोड़फोड़ की गई, तो वहीं दूसरी वारदात में पुलिस की मौजूदगी में दो युवकों को पीटकर नकदी लूटने का भी आरोप लगा। कार्रवाई के नाम पर मौका मुआयना कर पुलिस ने औपचारिकता निभाई।

घटना एक: मिठाई व्यापारी को पीटा, तोड़फोड़
सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नखासा निवासी सनी यादव ने बताया कि उसकी विद्युत उपकेंद्र के सामने मिठाई की दुकान है। बुधवार देर शाम नौ बजे उसकी दुकान के सामने मोहल्ले के बीस युवक नशे की हालत में गाली गलौज कर रहे थे। उनको दुकान के सामने गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। दुकान से खींचकर पीड़ित की पिटाई कर दी। इसके अलावा दुकान के सामान में तोड़फोड़ की। शोर मचाने पर आसपास के कई लोग जमा हो गए, इस पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। एसएचओ मुहम्मद कासिम ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन


घटना दो: पुलिस के सामने दो युवकों की सरेराह पिटाई
दूसरी वारदात रेलवे स्टेशन रोड पर रात साढ़े 11 बजे गैस चौराहा पुलिस पिकेट प्वाइंट पर अंजाम दी गई। गैस चौराहा निवासी हरीश अपने दोस्त निहाल अग्रवाल के साथ घर के बाहर खड़े हुए थे। इस बीच मोहल्ला नखाना निवासी विशाल बाल्मीकि, मनी बाल्मीकि, विनोद बाल्मीकि समेत कई युवक आ गए और गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी। निहाल अग्रवाल से दस हजार रुपये और चांदी ब्रेसलेट लूटने का आरोप लगाया। खास बात रही कि यूपी 100 पुलिस चंद कदम दूर खड़ी रही, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया। आरोपी गुंडई कर धमकाते हुए भाग गए। बाद में सूचना मिलने पर कस्बा चौकी प्रभारी विनोद पाल सेंगर मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर घायल और मौजूद लोगों ने पस्त सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर खाकी की जमकर फजीहत की। इसके बाद पुलिस ने तहरीर लेकर घायलों का मेडिकल कराया। एसएचओ मुहम्मद कासिम ने बताया कि अंडे के ठेेले पर शराब पीने के दौरान विवाद हो गया था, लूटपाट के आरोप गलत है। मामले में कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


चौकी पुलिस कसे शिकंजा, वरना कार्रवाई तय
तहरीर के आधार पर घटनाओं का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी करने के निर्देश सुनगढ़ी थानाध्यक्ष को दिए गए हैं। सड़कों पर गुंडई करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए चौकी पुलिस की जिम्मेदारी तय की गई है। चौकी प्रभारी गुंडागर्दी करने वालों पर शिकंजा कसें, वरना विभागीय कार्रवाई तय है।
- कलानिधि नैथानी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें