फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी की परीक्षा में यूपी 100 पुलिस फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एसपी की परीक्षा में यूपी 100 पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं मिली। मारपीट की सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंचने में पुलिस को 22 मिनट का समय लग गया। देरी से आने पर पुलिसकर्मियों से एसपी ने स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा सात गाड़ियों को चेक कर व्यवस्थाएं परखीं। एसपी की ओर से की गई औंचक कार्रवाई से महकमें में खलबली मची रही।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी कलानिधि नैथानी ने सूचना पर यूपी 100 पुलिस की गंभीरता को चेक किया। एसपी ने पीड़ित बनकर पीआरपी 2055 को मारपीट की सूचना भेजवाई। शहरी क्षेत्र में बताई गई उक्त मारपीट की सूचना में यूपी 100 पुलिस को 22 मिनट लग गए। जबकि शहरी इलाके में दस से पंद्रह मिनट का समय निर्धारित है। मौकेपर देरी से पहुंचने पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए पीआरपी 2055 पर तैनात हेड कांस्टेबल का जवाब तलब किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में एसपी ने सात पीआरवी (2055, 2087, 2088, 2053, 2061, 2065, 2067) को बुलाकर चेक किया। यहां पर गाड़ियों में तैनात पुलिसकर्मियों से काल्पनिक घटनास्थल बनाकर कार्रवाई कराई। इस दौरान कांस्टेबल सतेंद्र सिंह यादव को तत्परता से कार्रवाई करता देख एसपी ने उसको पुरस्कृत करने की घोषणा की। यूपी 100 के प्रभारी केपी सिंह को जिले की समस्त पीआरवी को कॉलर को फोन करके फीडबैक लेने के निर्देश दिए। यह भी बताया कि जिन मामलों में पीआरवी काम नहीं कर सकती, उनमें हेल्पलाइन नंबर 9454457749 पर सूचना दर्ज कराने के लिए कहा गया, ताकि अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें