फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में बेच रहा था अफीम का दूध

Tue, 08 Aug 2017 06:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के उदयमंदिर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेडियम चौकी के पास संचालित एक दुकान से मादक पदार्थ तस्करी का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के उदयमंदिर थाना क्षेत्र में स्टेडियम पुलिस चौकी के पास स्थित कॉटन पाइंट नामक कपड़े की दुकान की आड़ में संचालक मोहम्मद आसिफ मूला अफीम बेचने का काम कर रहा था। आज सूचना के बाद पुलिस ने दुकान में दबिश दी। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई में पुलिस ने दुकान से करीब आधा किलो अफीम का दूध बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपी ने यह अफीम दूध स्थानीय तस्कर से लाने की बात कही है। अब पुलिस आरोपी की निशानदेही पर तस्कर की भी तलाश कर रही है। यहां पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसका कारण कपड़े की यह दुकान पुलिस चौकी से मात्र कुछ ही दूरी पर स्थित है। जब्त अफीम दूध की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें