फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन किसानों का 21 बीघा गन्ना की फसल जली

Mon, 08 Jun 2015 10:57 PM IST
जोगराजपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव महादेव माती के प्रधान सहित तीन किसानों का 21 बीघा गन्ने की फसल आग से जलकर नष्ट हो गई। प्रधान ने रेलवे कर्मचारियों पर जलती बीड़ी फेंकने से गन्ना जलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आग की घटना सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे हुई। गांव महादेव माती के प्रधान राजकुमार, गांव निवासी रविंद्र सिंह और  कुर्रैया निवासी साधू सिंह के गन्ना के खेत कुर्रैया रेलवे स्टेशन के पूरब मेें कुछ दूरी पर है। तीनों किसानों के गन्ना के खेतों में आग लग गई। आग बुझाने को आसपास के तमाम किसान मौके पर पहुंचे।

इससे पहले राजकुमार का 15 बीघा, रविंद्र सिंह का दो बीघा और साधू सिंह का चार बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। प्रधान राजकुमार सिंह ने बताया कि खेतों में गन्ना की पेड़ी थी। खेतों मेें कुछ पताई पड़ी थी। आरोप है कि रेलवे लाइन किनारे काम करने वाले किसी रेलवे कर्मचारी द्वारा जलती बीड़ी फेंकने से खेतों में आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें