फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति के बिना जलसा के आयोजन पर लगा रोक

Mon, 08 Jun 2015 10:55 PM IST
शेरपुरकलां/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा में एक सालाना उर्स पर जलसा कराने की कई दिनों से चल रही तैयारियां धरी रह गईं। लोगों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने बगैर स्वीकृत के जलसा न कराने की बात कही। दूसरी ओर जलसा करा रहे आयोजकों की शिकायत पर पुलिस ने कस्बा के एक अन्य स्थान पर चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के लाउडस्पीकर बंद करवा दिए।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला नौगवां के एक मजार पर सालाना उर्स और जलसा कराने की तैयारियां कई दिनों से चल रही थी। यह जलसा रविवार को होना था। जलसा में तकरीर करने को बाहर से कई उलमाओं को भी बुलाया गया था। जलसा शुरू होता कि इससे पहले कुछ लोगों ने समारोह की परमीशन प्रशासन से न लेने की शिकायत अफसरों से कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलसे पर रोक लगा दी।

वहीं जलसा कराने वाले लोगों मेें आयोजन रोकने पर रोष था। सीओ राजेश्वर सिंह, इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने लोगों को समझाकर मामला शांत किया। साथ ही भविष्य में आयोजनों से पहले स्वीकृत लेने की बात कही। देर रात तक आयोजन स्थल पर पुलिस तैनात रही। वहीं जो सफेदपोश नेता अनुमति लाने का दावा कर रहा था वह वह बगले झांकने लगा। इसके अलावा मोहल्ला नौगवां के दो अन्य स्थानों पर चल रहे धार्मिक समारोह में भी पहुंची पुलिस ने लाउड स्पीकरों को बंद करवा दिया। इसको लेकर लोगों में रोष देखा गया।
विज्ञापन

000
सीओ पूरनपुर राजेश्वर सिंह ने बताया कि बिना अनुमति जलसा कराया जा रहा था। जलसे में बाहर के उलेमा भी शामिल थे। अनुमति न होने के कारण कार्यक्रम रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें