फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पी ड़ित परिवार ने छोड़ा मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
धमकी के बाद परिवार ने छोड़ा मकान, रिश्तेदारों के यहां ली शरण
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। एक माह पूर्व क्षेत्र में दस वर्षीय छात्रा की रेप के बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिवार ने किराए का मकान छोड़कर दूसरे मोहल्ले में रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। छात्रा के परिवार का आरोप है कि हत्यारोपी पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उधर, थाना पुलिस ने हत्यारोपी के पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया है।
बता दें कि एक माह पूर्व क्षेत्र में एक दस वर्षीय छात्रा की रेप के बाद गला दबाकर कर दी गई थी। हत्यारोपी ने छात्रा के शव को बोरे में बंद कर मार्ग पर फेंक दिया था। पता लगने पर छात्रा के परिजनों ने थाने में हत्यारोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए हंगामा किया था। बाद में हत्यारोपी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। इसी मामले में छात्रा के परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपी पक्ष के लोग अब मुकदमा वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के परिजनों का कहना है कि दूसरे पक्ष की दहशत के कारण उन्होंने पहला मकान छोड़कर दूसरी कालोनी में रिश्तेदारों के यहां रहना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार ने थाना प्रभारी एसपी सिंह से जान से मारने की धमकी देने वालों पर कार्रवाई करने और सुरक्षा की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी एसपी सिंह का कहना है कि हत्यारोपी के पिता और भाई के खिलाफ थाने पर जान से मारने की धमकी की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को दोनो का चालान कर न्यायालय मे पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें