निर्बल, असहाय भी नि:शुल्क पा सकते कानूनी सहायता
अमरिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जा रही सेवाओं के संबंध में जिला जज के निर्देशन में जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कस्बे के मुख्य बाजार में प्रोजेक्टर के माध्यम से ग्रामीणों को कानूनी सहायता की जानकारी दी गई।
बुधवार को देर शाम एडीआर के सचिव डीएन सिंह की अध्यक्षता में शिविर लगा कर प्रोजेक्टर के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि जो गरीब, निर्बल व असहाय लोग हैं और कानूनी सहायता प्राप्त करने में असमर्थ हैं, वह लोग भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला जजी के माध्यम से निशुल्क शीघ्र न्याय प्राप्त कर अपने परिवार के साथ जीवन को सफल बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन बाबू एम शाह ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता यूसुफ अली, इलियास अहमद खान, सुंदर लाल चतुर्वेदी, एजाज अहमद, श्याम सिंह, संजय गुप्ता, लेखपाल सुखलाल भास्कर, जमा मलिक, हामिद खां, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
---