फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट

Sat, 02 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
भारतीय स्टेंट बैंक की गजरौला शाखा से 2.5 लाख रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहे वैबहा फार्म निवासी रंजीत सिंह को बदमाशों ने माला मोड़ के निकट गजरौला सेंटर के पास रोक लिया और चाकू पेट पर लगाकर 2.50 लाख रुपये से भरा थैला लूट ले गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित से घटना के बाबत जानकारी ली। 
विज्ञापन

घटना थाना गजरौला क्षेत्र की है। गांव वैबहा निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि पीलीभीत की एक बैंक से उन्होंने कृषि ऋण लिया था। सोमवार को लोन अदा करना था, इसलिए शनिवार को वह गजरौला स्थित एसबीआई शाखा पहुंचे और खाते से 2.5 लाख रुपये निकाले। रुपये थैले में रखकर वह बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे माला मोड़ से आगे गजरौला सेंटर के पास पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एक बदमाश ने उनके पेट पर चाकू रख दिया और दूसरे ने थैला छीन लिया। इसके बाद बदमाश बाइक्स से बिठौरा कलां की ओर भाग निकले। रंजीत ने घटना की सूचना पुलिस और परिवार वालों को दी। सूचना से हड़कंप मच गया। सीओ निर्मल कुमार विष्ट,  एसओ राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की सुरागरशी की, लेकिन कोई पता नहीं चला। रंजीत ने बताया कि बदमाश काले रंग की बाइक्स पर थे। सीओ निर्मल कुमार विष्ट ने सर्विलांस की टीम के साथ बैंक जाकर प्रबंधक से रकम की निकासी के बाबत पूछताछ की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली। एसओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें