फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रेम-प्रसंग को लेकर चल रहे आपसी विवाद को लेकर पंसोली गांव में धार्मिक आयोजन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष द्वारा फब्ती कसे जाने पर मामला तनावपूर्ण बन गया और घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जाने लगी। इसकी सूचना मिलने पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को धर दबोचा। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के पंसोली गांव में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। गांव के रोशनलाल और वली अहमद के बीच पुराना विवाद है। सोमवार देर शाम आयोजन स्थल के पास से गुजर रहे वली अहमद पर रोशनलाल ने फब्तियां कस दी। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। दोनों की ओर से लोग जमा हो गए और पुराने आपसी विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश शुरू कर दी। जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में सीओ सदर योगेंद्र कुमार, एसएचओ जहानाबाद रविंद्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद मामला पुराने विवाद को लेकर फब्तियां कसने का निकला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर अन्य लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एएसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई थी। सूचना मिलते ही दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस थाना ले आई थी। इनका मंगलवार को शांतिभंग में चालान किया गया है। गांव में किसी तरह की तनाव की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें