फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनगढ़ी पुलिस ने दबोचे दो गन्ना माफिया, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पीलीभीत। किसान को अधिक दाम में गन्ना बिकवाने का लालच देकर दो युवक अपने साथ किसान को एलएच चीनी मिल ले आए। इसके बाद किसान के गन्ने को अपने नाम से बेच गायब हो गए। किसान से शिकायत मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने दोनों को मिलगेट से धर दबोचा। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भसूड़ा निवासी किसान ओमकार दो ट्रैक्टर ट्रालियों से शुक्रवार शाम 171.5 क्विंटल गन्ना लेकर बरखेड़ा चीनी मिल गए थे। चीनी मिल गेट पर उनको बरहा रामनगर कॉलोनी निवासी दयाराम और जहानाबाद के बारातबोझ निवासी धर्मेंद्र कुमार मिले। उक्त दोनों युवकों ने तीस रुपये प्रति क्विंटल अधिक मूल्य दिलाने का झांसा दिया और किसान को लेकर शहर की ललित हरि चीनी मिल आ गए। यहां किसान के गन्ने को आरोपियों ने अपने नाम से पर्ची बनवाकर बेच दिया। इसके बाद उसकी रिसीविंग लेकर निकल गए। काफी इंतजार करने के बाद भी दोनों आरोपियों के वापस न आने पर किसान से उसको तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसकी शिकायत सुनगढ़ी पुलिस से की गई। इस पर एसएचओ मुहम्मद कासिम, पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी एसके तोमर ने आरोपियों के नंबर लेकर सर्विलांस की मदद से लोकेशन टे्स की और दोनों को चीनी मिल गेट से धर दबोचा। थाना लाकर आरोपियों की पहचान कराई गई। इसके बाद किसान से मिली तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की गई है।

दो साल से कर रहे थे ठगी
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी पिछले दो साल से इसी तरह किसानों को लालच देकर उनका गन्ना अपने नाम से बेच देते थे। इसके बाद मिल से गन्ने का रुपया सीधे उनके खाते में आता था। इसमें मिल गेट पर तौल कराने वाले कुछ युवकों की मिलीभगत की बात सामने आई है, इस पर भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


जीएम को भेजा जा रहा नोटिस
किसान को उसके गन्ने का रुपया दिलाने के लिए सुनगढ़ी पुलिस की ओर से एलएच चीनी मिल के जीएम को नोटिस भेजा जा रहा है। इसमें पर्ची नंबर के आधार पर किसान के खाते में रुपये भेजने की बात कही गई है। यही नहीं ऐसा न करने पर मिल प्रशासन की मिलीभगत मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।

किसान की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आए कुछ संदिग्धों की भी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी गन्ना माफिया है, उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मुहम्मद कासिम, एसएचओ सुनगढ़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें