फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से भिड़े अभाविप नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से भिड़े अभाविप नेता
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान बाइक के कागज मांगने पर दी ट्रांसफर कराने की धमकी
चालान चिक पर नहीं किए हस्ताक्षर, बाइक सीज
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। छतरी चौराहा पर दुपहिया वाहनों की चेकिंग कर रही सुनगढ़ी पुलिस से सोमवार रात अभाविप नेता भिड़ गए। बाइक के कागजात मांगने पर दरोगा को ट्रांसफर कराने की धमकी दे डाली। चालान चिक पर हस्ताक्षर करने के बजाए नेताओं के नाम गिना दबाव बनाते रहे। काफी समझाने के बाद भी न मानने पर पुलिस ने सख्ती कर बाइक को सीज कर दिया है।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए सोमवार को एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर जिले में दुपहिया वाहनों की चेकिंग कराई जा रही थी। इसी के तहत सुनगढ़ी पुलिस छतरी चौराहा पर बाइकर्स को चेक कर रही थी। इस बीच बाइक सवार अभाविप नेता को पुलिस ने रोक लिया। उनसे बाइक के कागजात दिखाने को कहा गया। पुलिस के अनुसार बाइक के कागज दिखाने के बजाए अभाविप नेता ने मौजूद दरोगा से भिड़ना शुरू कर दिया। उनसे अभद्रता करते हुए ट्रांसफर कराने तक की धमकी दे डाली। हंगामा होता देख अन्य पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन एक न सुनी। इस पर पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर उसको सीज कर दिया। इसकी चालान चिक काटकर हस्ताक्षर करने को कहा गया, लेकिन अभाविप नेता ने चिक लेने और हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस बाइक को थाने ले आई। दूसरे दिन मंगलवार को बाइक छुड़ाने के लिए दुबारा थाने पहुंच अभाविप नेता राजनैतिक सिफारिश में जुटे रहे। पुलिस ने उनको कोर्ट से सीज वाहन छुड़ाने को कहा। उसको चालान नकल दी गई, उसको भी लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि थाने पर तैनात एक दरोगा से बाइक सवार कागजात दिखाने के बजाए भिड़ रहे थे। बाइक के कागजात न होने पर उसको सीज कर दिया है। चालान चिक पर बाइक सवार ने हस्ताक्षर नहीं किए है, उसको लेने से भी इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें