फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैन से टकराकर पलटी कार, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
16 पीबीटीपी 18
विज्ञापन

वैन से टकराकर पलटी कार, मचा हड़कंप
कार सवार एक ही परिवार के लोग मामूली रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा/पीलीभीत। खटीमा-माधोटांडा रोड पर हरदोई ब्रांच नहर पुल के पास मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे कार सामने से आ रही मारुति वैन से टकराकर पलट गई। हादसे में नानकमत्ता (उत्तराखंड) से लौट रहे कार सवार लोग मामूली रूप से चोटिल हुए, जिनको परिवार वाले आकर अपने साथ ले गए। हादसे के चलते मौके पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव निवासी परमजीत सिंह मंगलवार दोपहर उत्तराखंड के नानकमत्ता गुरुद्वारा से दर्शन कर घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी कुलदीप कौर और दो बच्चे भी थे। खटीमा-माधोटांडा रोड पर डगा गांव के पास हरदोई ब्रांच नहर पुल पर पहुंचते ही कलीनगर की ओर से आ रही मारुति वैन से टकराकर कार सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार परिवारवाले मामूली रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में काफी संख्या में राहगीर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारवाले घायलों को लेकर अपने साथ चले गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें