फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में छात्रों में क्लास के अंदर सीट पर बैठने को लेकर हुई मारपीट में चार छात्र घायल हो गए। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों से घटना की जानकारी लेकर बाहरी हमलावर युवकों की तलाश शुरू कर दी।
खेकड़ा नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में सोमवार की सुबह क्लास में सीट पर बैठने को लेकर छात्रों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के चलते छात्रों ने एक दूसरे को भुगत लेने की धमकी दे दी। कुछ देर बाद एक गुट के छात्रों ने अपने बाहरी दोस्तों को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने पर एक गुट के छात्र के पक्ष में बाइकों पर सवार होकर 10-12 बाहरी युवक कॉलेज में आए और उक्त युवकों ने क्लास में पहुंच कर दूसरे गुट के छात्रों की पिटाई शुरू कर दी। इसमें दूसरे गुट के चार छात्र घायल हो गए। मारपीट से अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर कॉलेज प्रशासन भी क्लास में पहुंचा, लेकिन तब तक बाहरी युवक छात्रों की पिटाई कर जा चुके थे। साथ ही एक पक्ष के छात्र भी कॉलेज से भाग गए। कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज के अंदर हुई मारपीट की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों से घटनाक्रम की जानकारी ली। कॉलेज प्रशासन ने घायल छात्रों से हमलावरों की पहचान कराई। हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें