फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के नाबालिग निकलने पर बढ़ाई गई पॉक्सो एक्ट

विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन
मौत के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए विसरा रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला

पीलीभीत। दुष्कर्म पीड़िता की मेडिकल परीक्षण के चंद घंटे बाद संदिग्ध हालात में मौत के मामले में अग्रिम कार्रवाई को लेकर पुलिस विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बृहस्पतिवार को एसपी ने अग्रिम कार्रवाई को लेकर थाना पुलिस के सामने चल रही असमंजस की स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। उधर, परिवारवालों से मिली मृतका की कक्षा चार की मार्कशीट के आधार पर उसकी उम्र 17 वर्ष निकलने पर दर्ज किए गए मुकदमे में पॉक्सो एक्ट शामिल कर दिया गया है।
शादी का झांसा देकर युवती को बहला फुसलाकर ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में सोमवार की रात न्यूरिया पुलिस ने लड़की के पिता की ओर से गांव निवासी छोटू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार सुबह दस बजे पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया। दोपहर बाद घर पहुंचने पर अचानक पीड़िता की हालत बिगड़ी और देर शाम आठ बजे शहर के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर, शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर अग्रिम कार्रवाई को लेकर न्यूरिया पुलिस उलझ गई थी। बृहस्पतिवार को एसपी ने इसको लेकर स्थिति स्पष्ट की है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि विसरा रिपोर्ट आने पर उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवारवालों से मिली मार्कशीट के आधार पर दुष्कर्म पीड़िता की उम्र 17 साल निकली है। जिसके चलते पूर्व में दर्ज किए गए मुकदमे में पॉॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी को अगवा करने में दो नामजद
पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र के एक युवक ने बुधवार सुबह पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को 12 दिसंबर की रात एक बजे दो युवक बहला फुसला कर भगा ले गए। किशोरी को ले जाने के बाद आरोपियों ने रात पौने दो बजे फोन कर पिता को इसकी सूचना दी। इसके बाद से मोबाइल स्विच आफ है। एसएचओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मझोला निवासी जसविंदर सिंह व नानकमत्ता उधमसिह नगर (उत्तराखंड) के जसंदीप सिह के खिलाफ अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें