फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर वीरेंद्र की मौत के मामले में उसके ही दोस्त पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया (पीलीभीत)। मजदूर वीरेंद्र की मौत के मामले में उसके ही दोस्त पर परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी दोस्त को पकड़कर न्यूरिया पुलिस के हवाले करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल न्यूरिया पुलिस ने खटीमा (उत्तराखंड) पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी है। अग्रिम कार्रवाई वहीं से की जाएगी।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के बिथरा गांव निवासी 39 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र धनीराम का शव मंगलवार को खटीमा (उत्तराखंड) के मेवादनगर में देवहा नदी में उतराता मिला था। खटीमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। बुधवार को इस मामले में नया मोड़ आया। परिजन ने वीरेंद्र के शेरगढ़ (बरेली) निवासी दोस्त को बुधवार दोपहर पकड़कर न्यूरिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उनका आरोप है कि उसने ही वीरेंद्र की हत्या की है। प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की अंदेशा जताया गया है। पुलिस ने युवक से पूछताछ की। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर उनके हवाले किया है। उसी पर प्रेम प्रसंग को लेकर वीरेंद्र की हत्या करने का आरोप है। चूंकि घटना उत्तराखंड के खटीमा थाना क्षेत्र में हुई है, इसलिए कानूनी कार्रवाई भी वहीं से की जाएगी। परिजन को वहीं जाकर तहरीर देने के लिए कहा गया है। आरोपी को भी खटीमा पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। खटीमा पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई तो वह भी अपना जुर्म कबूल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें