फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से कुचलकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। खटीमा मार्ग पर पिपरिया घट्टा के पास वाहन से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। हादसे की खबर मिलने के बाद से परिवार में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव निवासी 18 वर्षीय भगवानदास पुत्र ख्यालिराम मजदूरी करते थे। बुधवार को वह मजदूरी के लिए खटीमा उत्तराखंड गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे भगवानदास ट्रक में सवार होकर खटीमा से वापस आए। माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर पिपरिया घट्टा के पास उतरने के बाद पैदल घर के लिए निकले। इस बीच किसी वाहन ने उसको कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची। शव की मौजूदा लोगों की मदद से शिनाख्त कर परिजनों को बुलाया गया। काफी प्रयास के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं लग सका है। इंस्पेक्टर उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। इसका बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें