फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं की हड़ताल
विज्ञापन

बीसलपुर। अधिवक्ता से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से बृहस्पतिवार को तहसील बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। कोतवाली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी अधिवक्ता अवनीश शुक्ला से 13 जनवरी को कुछ लोगों ने घर में घुसकर लूटपाट की थी। अपहरण की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया था। नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। अधिवक्ताओं ने हड़ताल पर रहकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। अध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि हड़ताल की लिखित सूचना समस्त स्थानीय न्यायालयों में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें