बुढ़ाना। परासौली गांव की एक महिला ने अपने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली निवासी महबूब ने अपनी बेटी अफसाना की शादी गांव के ही इसरार के साथ की है। अफसाना का आरोप है कि दहेज की मांग पूरा न करने को लेकर उसका पति इसरार अपने परिवार वालों के साथ मारपीट करता है। इससे परेशान होकर अफसाना कोतवाली पहुंची और पति सहित आठ ससुराल वालों के खिलाफ दहेज एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराया है।