फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवादा के ग्रामीण सीओ से मिले, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

गांव नवादा के ग्रामीण पुलिस क्षेत्राधिकारी से मिले। उन्होंने क्षेत्र के ग्राम मुकारी में एक वर्ष पहले नलकूप पर हुई किसान की हत्या के आरोपी को निर्दोष बताकर केस की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व चांदीनगर क्षेत्र के ग्राम मुकारी निवासी शिवकुमार त्यागी की खेत में नलकूप पर गोली मारकर हत्या की और शव को ग्राम गढ़ी नवादा के जंगल में फेंक दिया। इसमें ग्राम नवादा निवासी एक पुजारी को किसान की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने जेल भेजा। किसान की हत्या के आरोप में तभी से जेल में बंद आरोपी के परिजन और ग्रामीण शनिवार की दोपहर एकत्र होकर खेकड़ा स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में पहुँचे। वहां उन्होंने सीओ राजीव प्रताप से हत्या के मामले में वार्ता कर कहा कि किसान की हत्या के मामले में मंदिर के पुजारी को फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि पुजारी का किसान की हत्या से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने सीओ से हत्या के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कुछ ग्रामीणों एवं पुलिस द्वारा षड्यंत्र रचने की साजिश की रिकार्डिंग वाली सीडी भी सीओ को सौंपी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने उन्हें हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया। इसमें पंच मुखी मंदिर के महा मंडलेश्वर हरिकिशन शास्त्री, प्रमोद, गौरव, अश्वनी कौशिक, श्याम, जयचंद, दौलतराम, राधा शर्मा, सुमन, ममता, पूनम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें