फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ कर रहा छेड़छाड़, विरोध पर कर दी गई पति की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की गैर मौजूदगी में विवाहिता से उसके जेठ ने छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी लगने पर जब पति ने विरोध किया तो परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोपी का पक्ष लेते हुए उसकी पिटाई कर दी। विवाहिता ने अपनी व पति की जान को ससुरालियों से जान को खतरा बताया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने जेठ समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका जेठ शेखर आए दिन उससे छेड़छाड़ करता है। 28 मार्च की रात उसके पति गांव में कहीं गए हुए थे। घर पर उसको अकेला पाकर जेठ ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसकी जानकारी मिलने पर पति ने जब विरोध किया तो ससुराल के अन्य सदस्यों ने जेठ का पक्ष लेते हुए पति से मारपीट कर दी। आठ नवंबर को रात आठ बजे जेठ ने दुबारा छेड़छाड़ की। महिला ने आरोप लगाया कि जेठ की करतूत का विरोध करने पर पीड़िता व उसके पति के साथ ससुराल वाले मारपीट कर रहे हैं। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर ससुर अंगनलाल, सास मायादेवी, जेठ शेखर, अनीता देवी जेठानी, मौसिया सास तारादेवी, देवर योगेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें