फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के खिलाफ एसडीएम ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के खिलाफ एसडीएम ने भी कराई एक और रिपोर्ट
विज्ञापन

पूरनपुर। एसडीएम पर सुविधा शुल्क मांगने के आरोप मामले में कोतवाली पुलिस ने शिकायतकर्ता के खिलाफ एक और रिपोर्ट एसडीएम की ओर से दर्ज की है। एसडीएम का आरोप है कि चैंबर में घुसकर आरोपी ने नौकरी छोड़ने को मजबूर करने, चैन से न रहने देने, मानहानिकारक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने लेखपाल के बाद एसडीएम की ओर से एक और रिपोर्ट सुग्रीव सिंह के खिलाफ दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर निवासी सुग्रीव सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में एसडीएम पर चैंबर में अकेले बुलाकर उसकी बिल्डिंग गलत बनी होने का हवाला देकर पांच लाख रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद मंगलवार शाम को लेखपाल सतीश बाबू राना की ओर से कोतवाली पुलिस ने सुग्रीव के खिलाफ गालीगलौज कर सम्मन फाड़ने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की। देर शाम कोतवाली पुलिस ने एसडीएम जेपी चौहान की ओर से सुग्रीव के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि गलत बनाए गए राहुल कांप्लेक्स की शिकायत पर तहसीलदार जांच कर रहे हैं। आरोप है कि उनके चैंबर में पहुंचे सुग्रीव सिंह ने जांच बंद कराने, मानहानि कारक लेख छपवाने, नौकरी छोड़ने को मजबूर करने, जिस तरह से जांच बताई उसी तरह से जांच कराने आदि की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें